फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Accident: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सड़क दुर्घटना, सेना के आठ जवान घायल, एक की मौत

Sat, 26 Oct 2024 12:23 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कुलगाम में एक सेना वाहन पलटने से एक जवान की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कुलगाम दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में एक सैन्य वाहन के पलटने से एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना कुलगाम में एक ऑपरेशनल मूव के दौरान हुई। गुरुवार रात कुलगाम के दाम्हल हंजिपोरा में यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, एक सेना का वाहन पलट गया, जिससे एक जवान की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृत जवान की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। श्रीनगर स्थित चिनार क्रॉप्स  ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 25 अक्टूबर की रात को कुलगाम जिले में एक सेना का वाहन फिसलकर पलट गया। दुखद रूप से, एक जवान की जान चली गई, जबकि कुछ सैनिक घायल हुए और उन्हें तुरंत चिकित्सा देखभाल के लिए निकाला गया। सभी सैनिक स्थिर हैं।

कुलगाम में हुई एक दुर्घटना में घायल और शहीद हुए सैनिकों की सूची सामने आई है। इस हादसे में एक चालक शहीद हो गया, जबकि नौ अन्य सैनिक घायल हुए हैं।

 

  क्रमांक रैंक नाम टिप्पणी
1 मेजर   रुधर प्रताप सिंह चंदल घायल
2 राइफलमैन रविंदर   घायल
3 राइफलमैन परवीन सिंह     घायल
4 राइफलमैन सचिन सिंह     घायल
5 सिपाही   अमित लाल     घायल
6 राइफलमैन हरीश भाटी   घायल
7 सिपाही   राजा सिंह     घायल
8 सिपाही   अर्जुन गुर्जर   घायल
9 राइफलमैन सुमित       घायल
10 चालक   जीत कुमार   शहीद
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल सैनिकों का उपचार जारी है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की पूरी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें