सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षाबलों की तैयारियों की समीक्षा की। दौरे की शुरुआत उन्होंने पहलगाम में तैनात सीआरपीएफ की 116 बटालियन से की।
विज्ञापन
तैयारियों की जांच के अलावा, डीजी ने सैनिकों के साथ एक सैनिक सम्मेलन भी किया। जहां उन्होंने जवानों के साथ बातचीत की। उनके मुद्दों को संबोधित किया। उन्होंने सैनिकों को सुझाव देने के लिए भी प्रोत्साहित किया जो बल की दक्षता में वृद्धि करेंगे।
डीजी ने बटालियन के बहादुरों के साथ भोजन किया। बाद में डीजी ने दक्षिण कश्मीर ऑपरेशनल रेंज अवंतीपोरा का दौरा किया। राजमार्ग सुरक्षा की समीक्षा की। बता दें कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण तैनाती है।