फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बाजारों में मिल सकती है और रियायत, कारोबारी संगठनों का जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ा

Sun, 20 Jun 2021 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अब तक जम्मू जिले में कुल संक्रमित मामलों पर 2.14 फीसदी की दर से मौतें हुई हैं, हालांकि प्रदेश में 1120 के साथ यह सर्वाधिक आंकड़ा है।
विज्ञापन
जम्मू शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने के साथ अगले हफ्ते बाजारों में और अधिक रियायत मिल सकती है। इसके लिए कारोबारी संगठनों का जिला प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ा है। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री भी बाजारों को सामान्य रूप से बहाल करने का समर्थन कर चुका है। जम्मू जिले में वर्तमान में कोरोना रिकवरी दर 96 फीसदी है, जबकि 1.94 फीसदी से 1008 संक्रमित मामले सक्रिय हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में समूह 1 और समूह 2 की श्रेणी में प्रतिष्ठानों को अलग अलग दिन में खोलने के लिए बांटा गया है। बीते शुक्रवार को दो माह बाद जिला प्रशासन ने एक दिन में सभी रिटेल प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी थी।

पिछले हफ्ते प्रतिष्ठानों को खोलने का समय बढ़ाकर शाम पांच के बजाय छह बजे कर दिया गया था। बाजारों को खोलने पर खरीदारों की भीड़ के साथ जाम की स्थिति बन रही है। खासतौर पर पुराने शहर के अधिकांश बाजारों में सामाजिक दूरी बड़ी चुनौती रहता है। लेकिन कोरोना मामलों में लगातार गिरावट से कारोबारियों ने बाजार को पूरी तरह से सामान्य रूप से खोलने के लिए मांग तेज की है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन इस पर विचार कर रहा है और अधिक रियायत दी जा सकती है। इसके लिए रविवार को आदेश जारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें