फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kreeri Encounter: सुरक्षाबलों ने लिया शहादत का बदला, तीसरा आतंकी भी ढेर

Tue, 18 Aug 2020 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Kreeri Baramulla Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारामुला के क्रीरी इलाके में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी को भी मार गिराया है। मारे गए तीसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हुए हैं।

विज्ञापन


मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर सज्जाद अहमद मीर उर्फ हैदर समेत तीन आतंकयों का सफाया किया जा चुका है। इससे पहले सोमवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ शहीद हुआ था। सोमवार रात अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें तीसरे आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।


यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ शहीद हुआ था। हमले के दो घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने लश्कर के उत्तरी कश्मीर प्रमुख सज्जाद अहमद मीर उर्फ हैदर समेत तीन हमलावरों को ढेर कर शहादत का बदला ले लिया।

यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर का बुरहान वानी था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर

बता दें कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में लश्कर का ऑपरेशन कमांडर सज्जाद हैदर उर्फ जजा शामिल है। बांदीपोरा में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या के पीछे भी यही मास्टरमाइंड था। हैदर का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उस पर साढ़े 12 लाख रुपये का इनाम था। वह उत्तरी कश्मीर में नंबर वन और कश्मीर के टॉप टेन आतंकियों में शामिल था।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हैदर 2016 में लश्कर में शामिल हुआ था और उत्तरी कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर की ऑपरेशनल कमांड संभाल रहा था। वह उत्तरी कश्मीर का बुरहान वानी था। उत्तरी कश्मीर में वर्ष 2016 के बाद हुए लगभग अधिकतर बड़े हमलों के पीछे हैदर ही मास्टरमाइंड रहा।

एक अधिकारी ने बताया कि हैदर को लश्कर की ऑपरेशनल कमांड के साथ-साथ इलाके में स्थानीय युवाओं को संगठन में शामिल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वह पाक में बैठे आकाओं के इशारों पर सभी काम को अंजाम दे रहा था। हैदर के साथ आए करीब 20 आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है और उसके ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का भी पर्दाफाश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें