फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ता अमृतसर से गिरफ्तार, युवती बरामद

Wed, 07 Sep 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी से अपहृत हुई छात्रा को पुलिस ने अमृतसर के एक गुरुद्वारे से बरामद कर लिया। वहां पर आरोपी गुरदेव सिंह निवासी बेलीचराना भी हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू पुलिस ने आरोपी के अमृतसर स्थित अंबेडकर नगर में किसी रिश्तेदार के घर होने की सूचना पर छापामारी की थी, लेकिन बाद में दोनों को गुरुद्वारे से पकड़ लिया गया।  

मंगलवार को आरोपी गुरदेव सिंह और अपहृत युवती को अमृतसर से जम्मू लाया गया है। यहां गांधीनगर थाने में युवती के परिवार वालों को बुलाकर कानूनी औपचारिकता पूरी की गई और युवती को परिवार के लोगों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर का काम करता आरोपी

Arrest - फोटो : Demp Pic.
पुलिस के मुताबिक युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में छानबीन जारी है। आरोपी गुरदेव सिंह पुलिस हिरासत में है। उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है। 

जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर को बेलीचराना के रहने वाले गुरदेव सिंह ने सिंबल की रहने वाली एक युवती का जम्मू यूनिवर्सिटी से अपहरण कर लिया। आरोपी चालक है और दो बच्चों का बाप है।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस के मुताबिक युवती और आरोपी के नंबर की लोकेशन पता लगाई जा रही थी। तभी युवती के परिवार वालों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हुए खबर मिली कि आरोपी उनकी बेटी को अमृतसर ले गया है।

पुलिस टीम अमृतसर गई और वहां अंबेडकर नगर स्थित आरोपी के रिश्तेदार के घर छापामारी की। वहां से पता चला कि आरोपी युवती को गुरुद्वारे ले गया है। पुलिस ने गुरुद्वारे में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया और वहां से युवती को भी बरामद कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें