फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kheer Bhawani Mela: जम्मू से 200 बसों में कश्मीरी पंडित खीर भवानी मेले के लिए रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 12 Jun 2024 10:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर में खीर भवानी मेले में शामिल होने के लिए जम्मू से कड़ी सुरक्षा के साथ आठ हजार के करीब कश्मीरी पंडित श्रद्धालु बुधवार की सुबह करीब 200 बसों में रवाना किए।
विज्ञापन
जयघोष लगाते हुए जम्मू से रवाना हुए कश्मीर पंडित - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडितों की आस्था का महापर्व खीर भवानी मेला इस वर्ष ज्येष्ठ अष्टमी पर 14 जून को मनाया जाना है। कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले में खीर भवानी मंदिर में हर साल मेला आयोजित किया जता है। इस बार जम्मू से कड़ी सुरक्षा के साथ मेले में शामिल होने के लिए आठ हजार के करीब कश्मीरी पंडित श्रद्धालु बुधवार की सुबह करीब 200 बसों में रवाना किए।

विज्ञापन


नगरोटा पोस्ट से सुबह छह बजे मंडलायुक्त जम्मू इन बसों को रवाना किया। राहत एवं पुनर्वास कार्यालय जम्मू द्वारा बसों की व्यवस्था की गई है। विभाग के आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी ने कहा कि आठ हजार के करीब लोगों ने पंजीकरण करवाया है। सुबह छह बजे दो सौ बसों से श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच घाटी की तरफ रवाना किया गया। 

इन्हीं बसों से श्रद्धालु वापस जम्मू भी आएंगे। सभी तरह की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित जम्मू से खीर भवानी मेले में शामिल होने जाते हैं।
विज्ञापन


जम्मू के जानीपुर में भी लगेगा मेला, तैयारियां मुकम्मल

कश्मीर के साथ अब जम्मू के जानीपुर में भी खीर भवानी का मेला होता है। इसको लेकर भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जानीपुर स्थिति माता खीर भवानी मंदिर में 13 जून की शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। 14 जून को दिन भर धार्मिक कार्यक्रम होता है, जिसमें भजन संकीर्तन के साथ कश्मीरी पंडित महिलाएं पारंपरिक पूजा-अर्चना करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें