ज्यौड़ियां। खड़ाहबली के गांव बरडोह में रविवार को रेत भरकर ले जा रहे टिप्पर को रोक लिया। इस दौरान खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
स्थानीय लोगों के अनुसार खनन की शिकायत माइनिंग विभाग के अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को गांव के लोगों ने अवैध तरीके से ले जा रही रेत से भरे एक टिप्पर तथा ट्रैक्टर को रोका और खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया उपराज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि खनन विभाग के जिन अधिकारियों की मिलीभगत से खनन हो रहा है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाजपा युवा जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने किया। प्रदर्शन में पंच रवि कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, पूर्व लेक्चरर तीर्थ राम, लंबरदार संसार चंद, चौकीदार यशपाल, पूरणचंद, अनिल कुमार, कृष्ण लाल, नरेश कुमार, संजय कुमार, गुलशन कुमार, पूर्व नायब सरपंच देस राज और अन्य लोग शामिल रहे।
वहीँ दूसरी तरफ अगर ट्रैक्टर तथा टिपपर चालकों की सुने तो उन्होंने बताया कि हम लोग माइनिंग विभाग के पास से पर्ची लेकर रेत उठा रहे है और गांव बरडोह के लोग हम वेबजह परेशान का रहे हैं। चालकों ने बताया की विभाग उनहे सुरक्षा मुहैया करवाएं कयोंकि स्थानिय उनके साथ मारपीट पर उतारूँ हो जाते हैं ।
भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य ड्डह्म्द्गड्ड