ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव गरांगला के नजदीक खड्ड में अवैध रूप से लगाए गए रेत के दो ढेर को सीज किया। बल्कि रेत के ढेर किसने किए कोई भी सामने नहीं आया और न ही पता लग पाया और न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकी।
बता दें कि शनिवार सुबह खनन विभाग की एक टीम ने विभाग के सुपरवाइजर अखनूर वरेंद्र के नेतृत्व में औचक दौरा किया। इस दौरान पाया कि खड्ड में रेत के दो ढेर लगे हैं, लेकिन ढेर किसने लगाए, कोई भी सामने नहीं आया। सरपंच सवर्ण सिंह मनहास को भी बुलाया गया। उन्होंने भी बताया कि इस खड्ड से दूसरे जिलों में खनन कर रेत ले जाई जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए और खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं खनन विभाग के सुपरवाइजर वरेंद्र के अनुसार सूचना मिली थी कि खड्ड में रेत के क्षेत्र के किसी व्यक्ति की तरफ से ढेर किए गए हैं। जब उस व्यक्ति का नंबर लेकर हमने फोन किया, लेकिन उठाया नहीं गया है। हमने रेत के दोनो ढेरों को सीज कर दिया है। पुलिस को सूचित कर दिया है और अब अगर कोई भी रेत के ढेरों पर अधिकार जताता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।