फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीबीवी शिक्षिकाओं की 25वें दिन भूख हड़ताल खत्म

Sat, 12 Mar 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • राज्यपाल के सलाहकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल को 25 दिन के बाद शनिवार को समाप्त ।
  • शुक्रवार को केजीबीवी शिक्षिकाओं की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 25वां दिन था।
  • परवेज दीवान ने शिक्षिकाओं को लिखित आश्वासन दिया। 
  • माईमूना खान ने बताया कि शनिवार को सभी अपनी भूख हड़ताल को खत्म करने का एलान करती हैं।
 
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल के सलाहकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की शिक्षिकाओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को 25 दिन के बाद शनिवार को समाप्त कर दिया है। शिक्षिकाओं का कहना है कि अगर दस दिन में उनके स्थायी बनाए जाने के आर्डर जारी नहीं हुए तो इसके बाद सड़कों पर उतर कर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


 शुक्रवार को केजीबीवी शिक्षिकाओं की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 25वां दिन था। बारिश के बावजूद शिक्षिकाओं ने भूख हड़ताल को जारी रखा था। केजीबीवी इंप्लाइज एसोसिएशन की राज्य प्रधान माईमूना खान ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम को राज्यपाल के सलाहकार परवेज दीवान ने उनको अपने कार्यालय में बुलाया। 

एक घंटे तक परवेज दीवान के साथ उनकी बैठक हुई। बैठक के दौरान परवेज दीवान ने उनकी बात को ध्यान से सुना और कहा कि शिक्षिकाओं को स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग पूरी तरह से जायज है। 
विज्ञापन

इसको लेकर काम अंतिम चरण में चल रहा है। दस दिन के अंदर शिक्षिकाओं को स्थायी बनाने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। वहीं शिक्षिकाओं ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही भूख हड़ताल को खत्म करने की बात रखी, जिसके बाद परवेज दीवान ने शिक्षिकाओं को लिखित आश्वासन दिया। 

माईमूना खान ने बताया कि शनिवार को सभी अपनी भूख हड़ताल को खत्म करने का एलान करती हैं। उनको उम्मीद है कि परवेज दीवान का आश्वासन पूरा होगा, लेकिन अगर इस आश्वासन के तहत दस दिन के अंदर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो फिर आने वाले दिनों में शिक्षिकाएं सड़कों पर उतर कर नए सिरे से आंदोलन छेडे़गी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें