नेशनल कांफ्रेंस को चुनाव में भले ही आशातीत नतीजे न आएं हों, पर जो आंकड़ा पार्टी को हासिल हुआ है उसमें पार्टी किंगमेकर की भूमिका में आ गई है। रियासत में बने नए सियासी समीकरणों को नेशनल कांफ्रेंस इस बार पूरा लाभ उठाने के मूड में भी है।
ट्वीट पर उमर ने इसका स्पष्ट संकेत देते हुए एक मुकुट की तस्वीर के नीचे संदेश लिखा कि धैर्य रखें, मैं वापस आऊंगा। साफ है कि नेकां अब किसी नई सरकार का उनकी मदद के बिना गठन होने देने के मूड में नहीं हैं। उमर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 17 का आंकड़ा शायद जिताने वाला है और 28 का आंकड़ा शायद हराने वाला है।
उन्होंने आगे लिखा कि 2002 में मुफ्ती 16 विधायकों के साथ मुख्यमंत्री बन गए थे और मैं 28 विधायकों के साथ विपक्ष में बैठा था। पर अब मैं इस मूड में नहीं हुं कि दूसरे राजनीतिक दलों को आसानी से सरकार बनाने दूं। देखते हैं क्या होता है।