श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विश्वविद्यालय (एमएमवीडीयू) में बाहरी और स्थानीय छात्रों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट में कुछ छात्र घायल भी हुए हैं। छात्रों की झड़प से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
वहीं, विवाद को बढ़ते देख विवि प्रबंधन ने शुक्रवार को कक्षाएं स्थगित रखने का फैसला लिया है। साथ ही स्थानीय छात्रों को घर जाने का आदेश जारी किया है। हालांकि, विवि प्रबंधन ने इसके लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। अब विश्वविद्यालय सोमवार को खुलेगा।
जानकारी के अनुसार, एसएमवीडीयू में पढ़ने वाले स्थानीय और अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के बीच एक मैच के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है विवि में पढ़ने वाले बिहार के कुछ छात्रों ने स्थानीय छात्रों पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। दोनों छात्रों के गुट के बीच पहले बुधवार शाम और फिर गुरुवार दोपहर को झड़प हुई है।