फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: ताराकोट मार्ग पर रोपवे लगाने के विरोध में निकाली रैली, कटड़ा-जम्मू मार्ग तीन घंटे रहा जाम

Wed, 01 Mar 2023 11:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

कटड़ा जनता मंच के बैनर तले कटड़ा में दूकानें बंद रहीं। लोगों ने माता वैष्णो देवी चरण पादुका से लेकर श्राइन बोर्ट तक विरोध मार्च भी निकाला। इसमें बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
कटड़ा में रोपवे के विरोध में सड़क पर उतरे लोग - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताराकोट मार्ग पर बनने वाले रोपवे के विरोध में मंगलवार को लोगों ने रैली निकाली। रैली चरण पादुका से लेकर श्राइन बोर्ड कार्यालय तक गई। इस दौरान कटड़ा-जम्मू मार्ग तीन घंटे तक जाम रहा। प्रशासन को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। 

विज्ञापन


मां वैष्णो के दर्शन करने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें ऑटो, घोड़ा पिट्ठू व पालकी सुविधा नहीं मिली। वे भारी सामान के साथ पैदल सफर करते देखे गए। इसके बाद लोगों ने सीओ श्राइन बोर्ड को ज्ञापन सौंपा और रोपवे न बनाने की मांग की।

भवन मार्ग के दुकानदार, घोड़ा, पालकी, आटो चालक व पिट्ठू वालों ने मंगलवार को अपना कारोबार बंद कर रैली का आयोजन किया। उनकी मांग है कि रोपवे नही बनना चाहिए, क्योंकि पुराने मार्ग पर भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है, उससे खिलवाड़ न किया जाए। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से भवन का चरण पादुका तक पुराना मार्ग प्रभावित होगा। 
विज्ञापन


इससे करीब 50 हजार परिवारों का रोजगार छिन जाएगा। वहीं, सीईओ श्राइन बोर्ड ने आश्वासन दिया कि लोगों की उप राज्यपाल प्रशासन से बात करवाई जाएगी। तब तक काम को बंद रखा जाएगा। इसके बाद ही आगे का निर्णय किया जाएगा। इस मौके पर नपा अध्यक्ष बिमल इंदु, उपाध्यक्ष अजय बडू, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश सडोत्रा, समाज सेवक सोनू ठाकूर, भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रभात सिंह, सोहन चंद सहित बड़ी संख्या में दुकानदार आदि मौजूद थे।

पुराना दरूड़ निवासी सोनू ठाकुर व प्रभात सिंह ने बताया कि श्राइन बोर्ड का नया मार्ग लंबा होने के कारण उस मार्ग पर बहुत कम संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। बोर्ड ने मार्ग को कामयाब करने के लिए लंगर भी लगाया गया था, लेकिन पर फिर भी उस मार्ग पर भक्तों की संख्या नहीं बढ़ी। अब इस मार्ग पर रोपवे बनाने की योजना बनाई जा रही है।

स्थानीय निवासी सोहन चंद का कहना है कि श्राइन बोर्ड हेलिकाॅप्टर व बैटरी कार से भवन की ओर दर्शन करवाने के लिए ले जाते हैं। उपराज्यपाल भी नए मार्ग से कार में दर्शन करने भवन के लिए जाते हैं, उन्हें क्या मालूम कि पुराने मार्ग पर क्या है। बाण गंगा का अपना महत्व है और चरण पादुका व अर्द्धकुंवारी का अपना, मगर पुराने मार्ग से कभी भवन गए हों तो जानकारी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें