कटड़ा: माता वैष्णो देवी
- फोटो : संजय शर्मा
शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी कि आज श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी भवन पर नवदुर्गा पथ स्काईवॉक के साथ ही स्वर्ण जड़ीत प्रवेश द्वार, भैरव घाटी स्थित बाबा भैरवनाथ मंदिर परिसर में निशुल्क लंगर आदि सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं। दूसरी ओर मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधा निशुल्क तो प्राप्त हो रही हैं। मां वैष्णो देवी के विशेष दर्शन उपलब्ध होने के साथ ही भोजन आदि भी उपलब्ध होगा।
नवरात्र से पहले बैटरी कार के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा की अग्रिम बुकिंग फुल
नवरात्र को लेकर बैटरी कार सेवा के साथ महत्वपूर्ण हेलीकॉप्टर सेवा की अग्रिम बुकिंग पूरी तरह से फुल है। लिहाजा आम श्रद्धालुओं को तत्काल सेवा मिलना मुश्किल है। श्रद्धालुओं को कटड़ा में श्राइन बोर्ड के निहारिका काम्पलेक्स के पूछताछ केंद्र से संपर्क करना पड़ेगा। वहीं नवरात्र में मां वैष्णो देवी भवन पर रहने को लेकर भी अग्रिम बुकिंग फुल है। लिहाजा श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन करने के बाद कटड़ा की ओर प्रस्थान करें।
नवरात्र में मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को कटड़ा में श्राइन बोर्ड के निहारिका कंपलेक्स के साथ ही अर्धकुंवारी मंदिर परिसर, मां वैष्णो देवी भवन तारा कोट मार्ग स्थल आदि जगहों पर मां वैष्णो देवी की पवित्र व प्राचीन गुफा के डिजिटल दर्शन उपलब्ध होंगे। इसके लिए प्रत्येक श्रद्धालुओं को 100 भुगतान डिजिटल की ओर से करना पड़ेगा।