फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra Landslide: बरसात बनी चुनौती, हिमकोटी मार्ग पर लैंडस्लाइड, श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्ते से भेजा गया भवन

Tue, 24 Jun 2025 01:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

बारिश के कारण वैष्णो देवी के हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे बैटरी कार मार्ग बंद हो गया और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर श्रद्धालुओं को वैकल्पिक प्राचीन मार्ग से भवन भेजा और मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
हिमकोटी मार्ग पर लैंडस्लाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने से हिमकोटी बैटरी कार मार्ग बंद हो गया। मार्ग पर कीचड़, पत्थर और फिसलन से श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रूप से प्राचीन मार्ग से भवन और कटड़ा की तरफ भेजा।

विज्ञापन


राहत और बचाव टीमों ने तत्परता से कार्य करते हुए स्थिति को संभाला। बोर्ड प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी लगाकर मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें और ब्राइन बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
a

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें