फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आत्महत्या करने जैसे विचार उमड़ते हैं तो मनोरोग अस्पताल उबारेगा अवसाद से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कोई मरीज गहरे अवसाद में है और उसके मन में आत्महत्या करने के विचार बार-बार आते हैं तो जीएमसी जम्मू का मनोरोग अस्पताल इस स्थिति से उबारेगा। यही नहीं, कैटेटोनिया का अनुभव करने वाले लोगों को भी तुरंत राहत देने वाला उपचार मिलेगा। कैटेटोनिया एक ऐसी मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें व्यक्ति असामान्य हरकतें और व्यवहार में बदलाव का अनुभव करता है
मनोरोग अस्पताल ने अपनी अत्याधुनिक न्यूरोमॉड्यूलेशन और इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) सेवाओं को शुरू किया है। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ आशुतोष गुप्ता ने सोमवार को इन सेवाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इन सेवाओं के शुरू होने से अस्पताल अब ईसीटी और न्यूरोमॉड्यूलेशन थेरेपी सहित कई उन्नत उपचार प्रदान करेगा। ईसीटी गंभीर अवसाद, आत्मघाती कैटेटोनिया और उत्तेजित रोगियों के लिए एक अत्यधिक प्रभावी उपचार है। यह उन रोगियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जिन्हें गंभीर लक्षणों से तुरंत राहत की आवश्यकता होती है जैसे कि आत्महत्या के विचार या कैटेटोनिया का अनुभव करने वाले लोग।
न्यूरोमॉड्यूलेशन सेवाओं में न्यूरो बायो फीडबैक शामिल है जो एक गैर-आक्रामक तकनीक है जो रोगियों को मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करना सीखने में मदद करती है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य के लोग भी होंगे लाभान्वित
अस्पताल में इस उन्नत न्यूरोमॉड्यूलेशन और ईसीटी सेवाओं के शुरू होने से न केवल जम्मू-कश्मीर, बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोग भी लाभान्वित होंगे। उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली एव सस्ती मानसिक स्वास्थ्य देखभाल मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें