जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कैंटर और महिंद्रा वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जिला कठुआ के लच्छीपुर में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कैंटर और महिंद्रा वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल कठुआ भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कठुआ में श्रमिक बुधवार को जम्मू-पठानकोट हाईवे से महिंद्रा वाहन में सवार होकर लेंटर का काम करने के लिए जसरोटा जा रहे थे। वाहन के साथ लेंटर डालने वाली मशीन भी जोड़ी गई थी। जैसे ही वाहन लच्छीपुर के पास पहुंचा तो कैंटर ट्रक ने अनियंत्रित होकर लेंटर डालने वाली मशीन को टक्कर मार दी। दोनों वाहन हादसे का शिकार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में करीब 16 श्रमिक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ ले जाया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।