फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के बताए मार्ग का करें अनुसरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। भगवान को प्राप्त करने का एक मात्र मार्ग भक्ति है। वहीं, लोग महापुरुषों के बताए मार्ग का अनुसरण करें ताकि सद्गति मिल सके। यह ज्ञान कथा वाचक सुरेश शास्त्री पल्ली वाले ने दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मढ़ में 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ जारी है। पांचवें दिन कथावाचक ने भजनों के माध्यम से परोपकार, दया, करुणा, अनुशासन, मातृ-पितृ सेवा से संबंधित प्रसंगोें को सुनाया। धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह हवन यज्ञ से हुआ। लोगों ने हिस्सा लेकर परिवार एवं समाज कल्याण की कामना से आहुतियां डालीं। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। तरसेम लाल शिंदा ने बताया कि 31 मार्च को कार्यक्रम का समापन होगा। भाजपा के प्रवक्ता अभिनव शर्मा ने भी हाजिरी लगाई। इस मौके पर सरपंच घसीटा राम, पंच बब्बू, नरेश चौधरी, सुनील शर्मा, सनी शर्मा, राजिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें