फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के पत्थरबाजों ने जम्मू में छिनी थी सिपाही से गन, मामले की जांच जारी

Thu, 30 Mar 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मामले की जांच जारी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जम्मू में पुलिस कांस्टेबल से गन छीनने के तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। शुरुआती जांच यही कहती है कि बुरी आदतों की वजह से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। कश्मीर की तुलना में जम्मू सुरक्षित जगह लगी, इसलिए शोपियां से जम्मू आकर गन छीनने की योजना बनाई। साथ ही तीनों घाटी में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन


आईजी जम्मू ने पत्रकार वार्ता में गन छीनने के मामले को सुलझाने का दावा किया। बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद आमिर ने घटना के बाद तवी नदी के पुल के नीचे गन छुपा दी थी। इसके बाद वह बाल कटवाकर शोपियां चला गया, ताकि किसी को पता न लग सके। आमिर एक अमीर परिवार से संबंध रखता है, लेकिन वह बुरी आदतों में संलिप्त है। पुलिस की तरफ से परिवार पर उसे समर्पण करने का लगातार दबाव बनाया हुआ था। इस वजह से उसने शोपियां में समर्पण कर दिया।

फिलहाल तीनों का आतंकवाद से कोई राफ्ता नहीं लगाता। बावजूद इसके इंकार नहीं किया जा सकता कि ये लोग आतंकियों के संपर्क में रहे होंगे। चौथा आरोपी आसिफ भी पुलिस ने कश्मीर में पकड़ा हुआ है। वह इस योजना का हिस्सा था, लेकिन वह जम्मू नहीं आया था। इन लोगों ने इस योजना को व्हाट्सएप ग्रुप पर बनाया था। ग्रुप का एडमिन आसिफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें