फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित ही हैं असल में हीरो: अनुपम खेर

Mon, 28 Dec 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कश्मीरियत को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। त्रासदी का भी हंसकर सामना कर रहे कश्मीरी पंडित असल में हीरो हैं, लेकिन उन्हें पुनर्वास का हक मिलना चाहिए। घाटी में जरूर पंडितों की वापसी होगी।
विज्ञापन


अधिकारों के लिए पंडितों को खुद रास्ते तलाश करने होंगे। महिला कालेज गांधीनगर में रविवार को प्रेम नाथ भट्ट मेमोरियल ट्रस्ट के समारोह में पहुंचे खेर ने पंडित अभिभावकों को बच्चों को कश्मीरी भाषा से जोड़ने पर बल दिया।

इस चेतना दिवस पर देश के लिए कुर्बानी देने वाले अनंतनाग के शहीद प्रेम नाथ भट्ट सहित अन्य शहीदों की शहादत को याद किया गया।

खेर ने कहा कि त्रासदी ने पंडितों को काफी कुछ सिखाया है। उन्हें दूसरों से खुद को दया के लिए नहीं, बल्कि अधिकारों के लिए लड़ना होगा।

पंडित अपनी आवाज को बुलंद करने के  लिए सोशल मीडिया का भी खुलकर सहारा लें। उन्होंने एक कविता ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती’से पंडितों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इस दौरान खेर सहित अन्य अतिथिगणों में अशोक पंडिता और ट्रस्ट के प्रधान डा. अर्जुन नाथ पंडिता ने दो शहीदों में बारामुला से शहीद अवतार सिंह पंडिता और बड़गाम से वीरजीत भट्ट के परिवार वालों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें