फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बडगाम और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Mon, 13 Jan 2020 05:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बडगाम और पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अबतक दो आतंकी मार गिराए गए हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। 
विज्ञापन




सैन्य सूत्रों ने बताया कि बडगाम में एक आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। आतंकी ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया।

उधर पुलवामा में ऑपरेशन कुलथरा चलाया गया। जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। वहीं मारे गए दोनों आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।   
विज्ञापन




उधर आतंकवाद का खात्मा करने के लिए जम्मू कश्मीर में सेना लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज यानी कि सोमवार को सेना ने गांदरबल इलाके में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान तारिक गनई के रूप में हुई है।

वह लश्कर का आंतकी था। लंबे अर्से से वह घाटी का माहौल खराब करने की साजिशों में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि आतंकी से पूछताछ जारी है। कई अहम खुलासे होने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें