फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: इस साल 28 नागरिकों की आतंकियों ने की हत्या, जल्द ही होगा दहशतगर्दों का सफाया

Thu, 07 Oct 2021 08:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आईजी ने बताया कि लोगों की हत्या करने के लिए आतंकी पिस्टल का इस्तेमाल करते रहे हैं। इस तरह के हमले नए भर्ती किए गए आतंकवादियों द्वारा किए जाते हैं। कुछ मामलों में आतंकियों के मददगार(ओजीडब्ल्यू) को सीधे तौर पर शामिल पाया गया है।
विज्ञापन
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के मामले में कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस साल आतंकवादियों ने 28 नागरिकों की हत्या की है। जिसमें स्थानीय हिंदू, सिख और दो गैर-स्थानीय हिंदू मजदूर मारे गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने, उनके मददगारों पर कार्रवाई और ठिकाने नष्ट होने से आतंकियों के आका हताश हैं। आतंकियों ने अपनी रणनीति बदली है। महिलाओं सहित अल्पसंख्यक समुदायों के निहत्थे पुलिसकर्मियों, राजनेताओं, नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- तीन दिन पांच हत्याएं: उप-राज्यपाल और डीजीपी ने बताई हमलों की वजह, जानिए राणा और महबूबा ने क्या कहा?    
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि लोगों की हत्या करने के लिए आतंकी पिस्टल का इस्तेमाल करते रहे हैं। इस तरह के हमले नए भर्ती किए गए आतंकवादियों द्वारा किए जाते हैं। कुछ मामलों में आतंकियों के मददगार(ओजीडब्ल्यू) को सीधे तौर पर शामिल पाया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही होगा हमलावरों का सफाया
सूत्रों का कहना है कि तीन दिन में पांच लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को सुरक्षाबल ट्रैक कर रहे हैं। संदिग्धों और आतंकियों के मददगारों पर पुलिस की पैनी नजर है। डीजीपी ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही है। उधर, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी कह चुके हैं कि आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें