फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सड़कों पर नजर आ रहे निजी वाहन, घाटी के हालात सामान्य जैसे

Thu, 29 Aug 2019 10:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सड़कों पर निजी वाहन दौड़ते नजर आए। हालांकि सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन नजर नहीं आया। सड़क किनारे फुटपात पर व्यापार करने वाले भी खरीदारों के इंतजार में दिखाई दिए।
विज्ञापन


जिन इलाकों से पाबंदियां हटाई गई थीं वहां बुधवार को हाई स्कूल खोले जा चुके हैं। हालांकि इन स्कूलों में उपस्थिति सामान्य से कम नजर आ रही है। उसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि अभिभावक बच्चों को अभी स्कूल भेजने में असहज महसूस कर रहे हैं।

सरकारी कार्यालय भी खुले हैं, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के अभाव में कार्यालयों में उपस्थिति कम नजर आ रही है। घाटी के बड़े हिस्से में लैंड लाइन सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। बता दें कि 5 अगस्त से कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट, ब्राडबैंड व वाईफाई सभी इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें