फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एम्स, आईआईटी की फैकल्टी जम्मू-कश्मीर जा पाएगी: डॉ. जितेंद्र सिंह

Thu, 29 Aug 2019 08:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा हं कि अनुच्छेद 370 की वजह से देश के प्रमुख संस्थानों जिसमें एम्स और आईआईटी की फैकल्टी जम्मू कश्मीर नहीं जा पाती थी। मोदी सरकार की तरफ से अनुच्छेद को हटाए जाने के बाद देश के प्रमुख संस्थानों के शिक्षक और प्रोफेसर जम्मू कश्मीर में जाकर वहां के विद्यार्थियों को गुणवत्ता पर आधारित शिक्षा मुहैया करवा पाएंगे। 
विज्ञापन


डोडा और उधमपुर के दूरदराज के इलाकों के दिल्ली आधारित विद्यार्थियों के समूह से नई दिल्ली में वीरवार को बातचीत में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा जम्मू और कश्मीर में एम्स को मंजूरी के बाद भी देश के विभिन्न हिस्सों से फैकल्टी ने वहां जाने से इसलिए मना कर दिया था कि जम्मू कश्मीर में वह न तो आवासीय मकान ले पाएंगे और न ही उनके बच्चों को राज्य सरकार की नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा जम्मू आईआईटी में इस वजह से लंबे अर्से तक र्कोई निदेशक के पद पर नहीं रहा। 

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मुहैया करवाया है। सिंह ने कहा अनुच्छेद 370 की वजह से आतंकवाद पनपता रहा। अब समय आ गया हैं कि जम्मू कश्मीर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त मोके मिलेंगे। कर्मचारियों को केंद्र सरकासर के कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें