फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद से कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 15 Apr 2016 07:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में बंद के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
विज्ञापन
हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में चार लोगों की मौत के बाद अलगाववादियों के आह्वान पर आज तीसरे दिन भी कश्मीर घाटी के कई ‌इलाकों में बंद का असर देखने को मिल रहा है। श्रीनगर की समेत कई जिलों में व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर आदि आज भी बंद हैं। 
विज्ञापन


वहीं अलगाववादियों के बंद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रीनगर, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा के कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू हैं। इन इलाकों में सड़कों पर सिर्फ निजी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं द‌िखाई पड़ रहे हैं।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में भारी संख्या में सु्रक्षा बलों की तैनाती की है ताक‌ि कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके।
विज्ञापन


शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें न फैला सकें इसलिए गुरुवार से ही कश्मीर घाटी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बंद को देखते हुए अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर रखा गया है। इस बंद की वजह से कश्मीर घाटी में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें