फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर नर्सिंग होम बनेगा पूर्ण कैंसर अस्पताल

Sat, 17 Oct 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कश्मीर नर्सिंग होम को एक पूर्ण कैंसर अस्पताल के रूप में बदलने की घोषणा की है। अस्पताल गवर्नमेंट मेडिकल कालेज श्रीनगर के साथ जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन


मुफ्ती ने शनिवार को कश्मीर नर्सिंग होम के दौरा कर कैंसर रोगियों से बातचीत के बाद यह घोषणा की। शहर में स्वास्थ्य संस्थानों का व्यापक दौरा कर मुफ्ती ने स्किमस सौरा में कई वार्ड और अटेंडेंट सरायों का उद्घाटन किया।

साथ ही 75 करोड़ की लागत से बेमिना में बन रहे 550 बिस्तर वाले मातृत्व और बाल अस्पताल की दो अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण को भी शुरू कराया। स्किमस में मुफ्ती ने 6.47 करोड़ की लागत से बनाए गए आईसीयू का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अब आईसीयू में 12 से बढ़कर 38 बेड हो गए हैं। उन्होंने कैजुअलिटी वार्ड का भी उद्घाटन किया, जिसमें 50 और बेड जोड़े गए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि केंद्र सरकार द्वारा स्किमस को 120 करोड़ की लागत से बनने वाला कैंसर सेंटर दिया गया है। इससे गरीब मरीजों को काफी लाभ होगा।

यह कैंसर वार्ड केंद्र द्वारा मंजूर किए गए पांच कैंसर इंस्टीट्यूट में से एक है। मुख्यमंत्र ने अधिक नर्सिंग कालेजों की स्थापना की भी वकालत की। उन्होंने ललदेद अस्पताल का भी दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 1973 के दौरान सैयद मीर कासिम के मंत्रिमंडल को याद किया, जब वह शहरी विकास मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल थे।

तब उन्होंने सौरा में स्किमस की स्थापना के लिए भूमि के हस्तांतरण की घोषणा की थी। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी, बिजली मंत्री मोहम्मद अशरफ मीर, राज्य मंत्री आसिया नक्श खुर्शीद आलम, नूर मोहम्मद और अंजुम फाजिली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें