फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों को फिर आई कश्मीर रेडियो की याद

Wed, 12 Nov 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर रेडियो कश्मीर-जम्मू के न्यूज रूम में मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों की लॉटरी निकाली गई। इस लाटरी के आधार पर 21 नवंबर से 16 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न नौ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रेडियो के माध्यम से पांच मिनट तक अपनी बात रख सकेंगे। रोटेशन में यह प्रक्रि या 16 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हर राजनीतिक दल को 45 मिनट तक का समय दिया जाएगा। इसके तहत निर्धारित तारीख तक रात साढ़े नौ बजे से पांच-पांच मिनट के समय में प्रतिनिधि अपने विचार रख सकेंगे। ड्रा व टाइम अलॉट के दौरान रेडियो कश्मीर-जम्मू के डायरेक्टर विजय संब्याल मौजूद रहे।

वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा से राजेंद्र शर्मा, पैंथर्स पार्टी के जगदेव सिंह, सीपीआई के बंसीलाल, सीपीआई(एम) के श्याम प्रसाद केसर, कांग्रेस के डा. रशीद चौधरी, पीडीपी के वेद महाजन, नेशनल कांफ्रेंस के अनिल धर व एनसीपी के आरएस बलोरिया मौजूद रहे। बसपा से कोई प्रतिनिधि इस ड्रा के दौरान उपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें