फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन मजबूत करने पर संघ का जोर

Wed, 12 Nov 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाहक सुरेश जी जोशी (भैया जी) ने संघ को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने संघ से जुड़े संगठन कार्यकर्ताओं को रियासत में बाढ़ और पाक गोलाबारी से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत पहुंचाने के काम में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

 
मंगलवार को जम्मू के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भैया जी ने वीर भवन में संगठन कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक कर देश में राष्ट्रवाद की धारा में गति लाने पर बल दिया। इस बीच भैया जी ने फ्लांय मंडाल क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित के लिए जम्मू-कश्मीर साहित्य समिति की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। वह बुधवार को सांबा के सीमांत गांव चनियाडी गांव में पाक गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। इससे पूर्व वेद मंदिर में भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

संघ और उससे जुड़े संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भैया जी ने रियासत में बाढ़ और पाक गोलाबारी प्रभावित के लिए चलाए गए पुनर्वास और राहत कार्यों की जानकारी ली। बैठक में पीएमओ से उत्तर पूर्व क्षेत्र के विकास मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से चलाए गए पुनर्वास और राहत कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन


भैया जी ने इन कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि जिन लोगों को अभी सहारे की जरूरत है उन तक पहुंचने का काम किया जाए। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू रक्षा समिति, अवाभिप, शिक्षा भारती, भाजपा आदि संगठनों से निर्मल सिंह, अशोक कौल, कविंद्र गुप्ता, अशोक खजूरिया, सतशाम शर्मा, गंगू शास्त्री, ब्रिगेडियर सूचेत सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान वीर भवन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें