आल जेएंडके टैंकर ड्राइवर एंड कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से घाटी में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई ठप है। एसोसिएशन की बैठक में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है जिसमें हड़ताल को खोलने पर चर्चा की जा सके।
एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार से घाटी में तेल के टैंकर नहीं भेजे हैं। सिंह के मुताबिक 200 से ज्यादा उनके टैंकरों के शीशे टूटे हैं और 100 से ज्यादा चालक जख्मी हुए हैं।
सरकार की ओर से न तो घायलों को मुआवजा मिला और न ही टैंकरों का नुकसान भरा गया। सुरक्षा मुहैया भी नहीं करवाई गई। डिवकॉम ने उन्हें सुरक्षा का मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया, तब भी उनके टैंकरों के शीशे टूटे।
ताजा घटना में चालक अनिल और सोहेल जख्मी हो चुके हैं। सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया नहीं करवाए जाने के चलते उनकी घाटी में हड़ताल के बाद जम्मू में एक दिवसीय हड़ताल हुई थी।