फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर हॉलमार्क ज्वैलरी बन रही महिलाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। करवाचौथ महिलाओं का त्योहार है, जिसमें आभूषणों का गहरा नाता रहा है। करवाचौथ के साथ त्योहारी सीजन में स्वर्ण बाजार में तेजी आई है। मौजूदा समय में हॉल मार्क ज्वैलरी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इसमें टैंपल ज्वैलरी, काक टेल रिंग, बैंगल रेडियम, एंटी चाकर सेट, जड़ेयू ज्वैलरी आदि भा रही है। पंचक की समाप्ति के बाद ही बुधवार से बाजार में खरीदारी में तेजी आई है।
विज्ञापन

आभूषण बाजार में राजकोट, अहमदाबाद और साउथ इंडियन स्टाइल में टैंपल ज्वैलरी महिलाओं को आकर्षित कर रही है। इसमें पैनल सेट 20 ग्राम से शुरू होकर 150 से 2500 ग्राम तक उपलब्ध हैं। इसी तरह रोडियम इटालियम कड़े भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। काकटेल अंगूठियों ने महिलाओं को काफी आकर्षित किया है, जिनकी कई वैरायटी उपलब्ध है। मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से आने वाली ये अंगुठियां 10 ग्राम से शुरू होकर अधिक भार में उपलब्ध हैं। करवाचौथ को अपने को कुछ खास उपहार देने के लिए स्वर्ण निर्मित आइडिल फ्रेम भी पसंद किए जा रहे हैं। करवाचौथ की खरीदारी के लिए स्वर्ण बाजारों में खरीदारी की भीड़ बढ़ी है। शहर के लखदाता बाजार के स्वर्ण कारोबारी अभिषेक ने बताया कि करवाचौथ के साथ धनतेरस और दीवाली पर ज्वैलरी बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।
आभूषणों की कीमतों में थोड़ी राहत
पिछले साल की तुलना में इस बार करवाचौथ पर स्वर्ण आभूषणों की कीमतों में थोड़ी राहत है। पिछले साल करवाचौथ पर सोना प्रति दस ग्राम 51 से 52 हजार रुपये था, जो वर्तमान में 46800 रुपये में उपलब्ध है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्वर्ण दुकानदारों की ओर से कई छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन

तंग बाजारों में जाम की स्थिति
करवाचौथ और त्योहारी सीजन की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ जुटने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। पुराने शहर के संकरे बाजारों में हालात ज्यादा खराब हैं। सिटी चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, परेड, के अलावा तालाब तिल्लो, शास्त्री नगर, गांधीनगर, जानीपुर आदि क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन रही है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक और पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें