फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रढोत्रा बिरादरी ने मनाई अर्धवार्षिक मेल

Sun, 30 Nov 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत मट्टू के गांव दत्याल दानपुर स्थित दाती सियावती स्थान पर ब्राह्मण समुदाय की रढोत्रा बिरादरी ने शनिवार को अर्धवार्षिक मेल का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें बिरादरी के सभी लोगों ने दाती सियावती स्थान पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और बिरादरी में आपसी तालमेल और एकता कायम रखने की प्रार्थना की। मेल का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू किया गया। इसमें 10 बजे हवन यज्ञ और पूजा अर्चना की गई। 11 बजे बिरादरी की बैठक और एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया। बिरादरी के चेयरमैन नत्थू राम शर्मा एवं नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी बिरादरी की दाती सियावती स्थान पर यह मेल साल में दो बार मनाई जाती है। इसमें बिरादरी के सभी लोग एकता व भाईचारे से भाग लेते हैं। नवीन शर्मा ने बताया कि दाती सियावती स्थान पर मेल के दिन मांगी की हर मनोकामना पूर्ण होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें