परगवाल में पुल का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी तथा भाजपा विधायक मोहनलाल भगत
- फोटो : samvad
परगवाल। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने शनिवार को परगवाल का दौरा कर चिनाब नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा विधायक मोहनलाल भगत भी उनके साथ मौजूद रहे।
दौरे के दौरान उन्होंने चिनाब नदी पर पहुंचकर ज्यौडि़यां और परगवाल के बीच निर्माणाधीन पुल के काम का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कंपनी को फटकार लगाते हुए कहा कि पुल का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसमें तेजी लाई जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल का काम नदी के दोनों तरफ से शुरू किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में और तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कंपनी को 80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने से परगवालवासियों समेत ज्यौडि़यां, खौड़ के अलावा प्लांवाला के लोगों को इसका जल्द लाभ मिलेगा। इस दौरान लोगों ने कईं समस्याएं उनके समक्ष रखी। संवाद