विजयपुर खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देखकर सम्मानित कया गया
- फोटो : हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।
विजयपुर। रख बरोटियां में रविवार को वेटरन क्रिकेट लीग का मैच हुआ। इस मौके पर थाना प्रभारी विजयपुर सुशील शर्मा मुख्य अतिथि थे। बीआरसीसी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर प्रतिद्वंद्वी टीम को 147 रन का लक्ष्य दिया। प्रतिद्वंद्वी टीम बीआरसीसी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। इस मौके थाना प्रभारी सुशील शर्मा और पूर्व पार्षद रवि शर्मा ने कहा कि इस तरह से मैच करवाना एक अच्छा कदम है खेल होगे तो बच्चे नशे से दूर रहेंगे। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर खेलकूद में भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हैपी सिंह जमोडिया, अजय भारती, सुमेश सिंह, अबू सिंह व राजू शर्मा मौजूद रहे। संवाद