फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सेना की दो महत्वपूर्ण कोर के कमांडर बदले

Tue, 13 Sep 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सेना की दो महत्वपूर्ण कोर के नए जीओसी जल्द ही पदभार संभालेंगे। सेना हेडक्वार्टर से जारी आदेश के अनुसार श्रीनगर और नगरोटा आधारित 15 व 16 कोर के जीओसी का तबादला किया गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर में मौजूद 15 कोर के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल एसके दुआ के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू नए जीओसी होंगे। जबकि नगरोटा में 16 कोर के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल एके शर्मा पदभार संभालेंगे।

जनरल आरआर निंभोरकर मास्टर जनरल आर्डिनेंस सेना हेडक्वार्टर में जाएंगे। जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल पांचवीं गोरखा राइफल के आफिसर हैं। इसी कमान से थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग भी संबंध रखते हैं।
विज्ञापन


नेपाल में रहने के दौरान 2015 में राहत एवं पुनर्वास के कार्य में संधू का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। बताते हैं कि संधू 25 अक्टूबर तक कार्यभार संभाल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि लेफ्टिनेंट जनरल का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। लेफ्टिनेंट जनरल दुआ का कार्यकाल अगस्त महीने में ही पूरा हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें