फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल को छात्राओं के हाथों में स्कूटी की चाबी थमाएंगी सीएम

Thu, 08 Sep 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नौ सितंबर को महिला कालेज गांधीनगर और महिला कालेज परेड से रियासत में स्कूटी फार कालेज गर्ल्स स्टूडेंट का आगाज करेंगी। दोनों कालेजों में 150-150 स्कूटी अलाट की गई हैं।
विज्ञापन


वीरवार को कालेजों में पचास-पचास स्कूटी प्रदर्शित कर दी जाएंगी। इस योजना के शुरू होने के साथ ही कई कालेज छात्राओं का स्कूटी का सपना साकार होगा। 

महिला कालेज गांधीनगर में स्कूटी योजना के तहत 312 आवेदन आए थे। आवेदन के लिए 65 फीसदी अंक और परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये तक होनी चाहिए थी, लेकिन दस्तावेजों की स्क्रूटनिंग के बाद 150 आवेदनकर्ताओं का चयन किया गया है।

कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि शुक्रवार को स्कूटी योजना का कार्यक्रम तय हुआ है। इसमें सुबह दस बजे गांधीनगर कालेज के सभागार और 11 बजे परेड कालेज में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। छात्राओं को यामाहा कंपनी की स्कूटी देना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना से कई छात्राओं का स्कूटी का सपना पूरा होगा। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों से छात्राएं अकादमिक शिक्षा के साथ बेहतर लाइफ स्टाइल को अपनाएंगी। दोनों कालेजों में बुधवार कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें