फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन पर जुरल का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुए जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जूटा) चुनाव में प्रो. जेपी सिंह जुरल ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया। कैंपस स्थित ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में सुबह से ही विवि कैंपस के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और अन्य टीचिंग स्टाफ अपना वोट डालने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


जूटा के लिए चुनाव सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे तक का चला। इस दौरान 260 मतदाताओं में से कुल 248 ने अपने मत का प्रयोग कर अपने प्रत्याशी को समर्थन दिया। वोट डालने के लिए पहुंच रहे मतदाताओं में अच्छा-खासा जोश देखने को मिला।

जूटा के चुनाव में स्टैटिक्स विभाग के प्रो. जेपी सिंह जुरल अपने प्रतिद्वंद्वी जियोलाजी विभाग के प्रो. अवतार सिंह जसरोटिया को 50 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर प्रधान पद पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए। प्रो. जुरल ने चुनाव में 148 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रो. जसरोटिया ने कुल 98 वोट हासिल किए।
विज्ञापन


लॉ विभाग के सतिंद्र कुमार ने लाइफ लांग लर्निंग विभाग की डा. कविता सूरी को मात्र नौ वोटों के साथ हराकर उप प्रधान का पद हासिल किया। सतिंद्र कुमार ने 128 वोट, जबकि डा. कविता सूरी ने 119 वोट हासिल किए।
विज्ञापन

क्या-क्या करेंगे जुरल

इसके साथ ही लॉ विभाग के डा. विजय सहगल ने दूरस्थ शिक्षा विभाग के डा. जसपाल सिंह को 48 वोटों के साथ मात देकर महासचिव का पद हासिल करने में कामयाब हुए।

डा. विजय ने 147 वोट हासिल किए थे, जबकि डा. जसपाल सिंह ने 99 वोट हासिल किए थे। सोशयोलाजी विभाग की प्रो. हेमा गंडोत्रा 34 वोटों के साथ लॉ विभाग की सविता नय्यर को हराकर संयुक्त सचिव का पद हासिल करने में कामयाब हुईं।

वहीं खजांची पद पर कोई भी अन्य प्रत्याशी के नहीं उतरने पर अंग्रेजी विभाग के डा. प्रदीप कुमार नियुक्त किया। जूटा के नए प्रधान प्रो. जुरल अगले तीन वर्षों के लिए यूनिवर्सिटी की टॉप बाडी काउंसिल का भी नेतृत्व करेंगे। एजूकेशन विभाग के प्रो. मुबारक सिंह, डा. सुरिंद्र शर्मा की देखरेख में चुनाव करवाया गया। चुनाव में जम्मू विवि कैंपस के अलावा कठुआ कैंपस और भद्रवाह कैंपस के स्टाफ ने भी अपने वोट दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें