बीते दिन थाने पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले दो पुलिस कर्मियों पर चौबीस घंटे में भी कार्रवाई नहीं किये जाने से गुस्साई चिनाब वैली जर्नलिस्ट एसोसिएशन सड़क पर उतर आई। डोडा के सीनियर पत्रकारों ने सोमवार को पुराने बस अड्डे पर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। पत्रकारों का कई संगठनों ने भी समर्थन किया है।
एसोसिएशन के प्रधान नसीर अहमद खौडा की अगुवाई में प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने कहा कि यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार के साथ यदि पुलिस ने बदसलूकी की तो आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार थाने पर होता होगा। इसलिए दोषी दोनों पुलिस कर्मियों को जब तक सस्पेंड नहीं किया जाता है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि दो दिन के भीतर अगर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो फिर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी नुजहत इकबाल, लोपेड एसोसिएशन प्रधान गुलाम हन पामपोरी, शकील अहमद देव, पीडीपी जिला उप प्रधान रियाज मंटू, विधायक पद के उम्मीदवार शहाब उल हक, भाजपा के राजिंद्र सिंह, ने से मीडिया सेल इंचार्ज मसूद अहमद टाक आदि ने समर्थन दिया।