फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra: माता वैष्णो देवी भवन के बेस कैंप में एंटी-फिदायीन मॉक ड्रिल, आतंकी हमले से निपटने की परखी तैयारी

Wed, 12 Aug 2026 06:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

माता वैष्णो देवी के बेस कैंप में स्वतंत्रता दिवस से पहले संयुक्त एंटी-फिदायीन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। 
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुधवार को कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के बेस कैंप में संयुक्त एंटी-फिदायीन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आतंकी खतरे की स्थिति में सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों की तैयारियों तथा आपसी समन्वय को परखना था।

विज्ञापन

पुलिस, सीआरपीएफऔर सेना ने लिया हिस्सा
मॉक ड्रिल की निगरानी एसपी स्तर के अधिकारी ने की। इसमें रियासी जिला पुलिस, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और सेना की मीडियम रेजिमेंट ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग के साथ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के कर्मी भी अभ्यास में शामिल रहे।

आतंकी हमले जैसी स्थिति बनाकर परखी गई तैयारी
मॉक ड्रिल के दौरान बेस कैंप में आतंकी खतरे जैसी स्थिति बनाई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मौके पर पहुंचने, इलाके की घेराबंदी और तलाशी, खतरे को निष्क्रिय करने, नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों के इलाज जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। इसके साथ ही आग लगने या अन्य आपात स्थिति में फायर एंड इमरजेंसी सेवाओं की प्रतिक्रिया को भी परखा गया।
विज्ञापन

समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर
अभ्यास के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के बीच संचार व्यवस्था, स्थापित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का भी आकलन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास से उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिली, जहां सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर की जा सकती है।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल तेज निर्णय लेने की क्षमता और किसी भी अप्रत्याशित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त कार्रवाई को मजबूत करना रहा।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा पुख्ता करने की तैयारी
रियासी पुलिस ने कहा कि जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें