जोधपुर की एक स्थानीय अदालत ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं अलगाववादी नेता मसर्रत आलम के खिलाफ अदालती नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही अदालत ने कथित देशद्रोह एवं अलगाववादी बयान देने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध वाली एक पुनरीक्षा याचिका को सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी।
जिला न्यायाधीश (मेट्रोपालिटन) राम सिंह मीणा जोधपुर महानगर ने अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 3 की अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली निगरानी याचिका की सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किए। मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रेल को होगी।