फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिसंबर के आखिरी सप्ताह रोजगार मेला, 30 कंपनियाें में नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवाओं को अवसर, 15 हजार से शुरू होगा वेतन
विज्ञापन

बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, रिटेल और बीमा क्षेत्र की कंपनियां करेंगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र जम्मू की ओर से दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 30 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। 10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवा अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। रोजगार मेले में बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, रिटेल और बीमा क्षेत्र की कंपनियां भर्ती करेंगी। इनमें एलआईसी, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और पुखराज हेल्थ जैसी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। चयनित युवाओं को शुरुआती तौर पर 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पद और कंपनी के अनुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं।
विज्ञापन

-
एक ही जगह पर कई कंपनियों में आवेदन का मौका
रोजगार मेले में युवाओं को अलग-अलग कंपनियों के कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही स्थान पर करीब 30 कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र के पर्सनल सेक्शन की सुषमा शर्मा ने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के लिए हर साल इस तरह के मेले आयोजित किए जाते हैं। इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार पाने का अवसर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें