फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: विक्रम चौक में जेएमसी ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

Wed, 04 May 2022 04:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जेएमसी विक्रम चौक पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने के साथ ही जब्त भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने हिदायत दी कि सामान को दोबारा फुटपाथ पर न रखें।
विज्ञापन
JMC Anti Encroachment Drive - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने बुधवार को शहर के विक्रम चौक पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस और नगर निगम की टीमें मौजूद रहीं। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने के साथ ही जब्त भी किया गया। इसके अलावा फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को भी हटाया गया। 

विज्ञापन


कार्रवाई आरंभ होते ही अन्य दुकानदार सामान को समेटने में जुटे दिखे। अधिकारियों ने हिदायत दी कि सामान को दोबारा फुटपाथ पर न रखें। फुटपाथ पर सामान बेचने की अनुमति किसी को भी नहीं है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें