फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, जेकेएसएसबी ने 2311 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन

Sat, 27 Mar 2021 11:47 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  •  स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा में सर्वाधिक 1444 पद निकाले
  • 12 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे डोमिसाइल सर्टिफिकेट धारक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने सात विभागों के 2311 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदाें के लिए 12 अप्रैल से 12 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में सर्वाधिक 1444 पद भरे जाएंगे, वहीं राजस्व विभाग में 528, सहकारिता विभाग में 256, सामान्य प्रशासन विभाग में 52, विधि, न्याय एवं संसदीय मामले विभाग में 21, कौशल विकास विभाग में 6 और फ्लोरिकल्चर, गार्डन्स एंड पार्क्स विभाग में चार पद निकाले गए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू विश्वविद्यालय में खुलेंगे कई नए विभाग, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक को डोमिसाइल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता की शर्त पूरी करनी होगी। ओपन मेरिट और सरकारी सेवा कर रहे आवेदक के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। दिव्यांग के लिए 42, पूर्व सैनिक कोटे के लिए 48 जबकि अन्य सभी आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें