फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेआरटीसी को मिलेंगे 277 नए ट्रक, खरीद के लिए दिया ऑर्डर

Thu, 25 Feb 2021 03:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जेकेआरटीसी की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेड़े में 277 नए ट्रक शामिल होंगे। नए ट्रक की खरीद के लिए जेकेआरटीसी ने ऑर्डर दिया है। चार महीने तक इन ट्रकों की डिलीवरी हो जाएगी। जेकेआरटीसी के बेड़े में नए ट्रक शामिल होने से सरकारी माल-भाड़े की ढुलाई के लिए निजी ट्रक का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


जेकेआरटीसी में ट्रकों की कमी है, जिसके कारण सरकारी राशन सहित अन्य सामान की माल ढुलाई के लिए निजी ट्रकों का भी उपयोग करना पड़ता है। नए ट्रकों की खरीद के बाद 155 नई बसों की खरीद का ऑडर भी एक दो दिन में दिया जाएगा। वर्तमान में इस ऑर्डर को सचिवालय में मंजूरी के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- हीरानगर जेल को डिटेंशन सेंटर बनाने की तैयारी, 51 कैदियों को जम्मू भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेआरटीसी के बेड़े में वर्तमान में 488 वाहन हैं, जिसमें 299 ट्र्रक हैं। नए ट्रक बेड़े में शामिल होने से कोरपोरेशन की आय में बढ़ोतरी होने उम्मीद है। नए ट्रक बीएस 6 मॉडल के हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हैं। एक ट्रक की कीमत 21.4 लाख रुपये तक की होगी। ट्रक की खरीदारी सरकार के जैम पोर्टल पर नीलामी से की गई है। जैम पोर्टल पर देश की प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनियां बोली लगाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें