फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेसीए की पहली बैठक आज, कई एजेंडों पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी बनने के बाद पहली बैठक एक जून को एसोसिएशन मुख्यालय जम्मू में होगी। क्रिकेट को बढ़ावा देने पर रणनीति बनेगी। साथ ही कई एजेंडों पर मंथन और भविष्य के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैंक खातों के संचालन के लिए दो अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं का नामांकन किया जाएगा। इनके माध्यम से पैसों का लेनदेन होगा। साथ ही सीईओ और महाप्रबंधकों की नियुक्ति होगी। सदस्यों, पदाधिकारियों और पार्षदों के भत्तों व सुविधाओं को निर्धारित किया जाएगा। खिलाड़ियों, सदस्यों, पदाधिकारियों और अन्य लोगों के लिए आचार संहिता पर चर्चा की जाएगी। प्रस्तावित प्रस्ताव में आचार संहिता को अपनाने, संविधान के नियम 22के के अनुसार सोसायटी रजिस्ट्रार को सूचना देने जैसे मसलों पर कार्रवाई होगी। साथ ही क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था मामला
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव धांधली के आरोप में घिर गए थे। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मतदाता सूची में हेरफेर और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। अदालत ने परिणाम पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा जेकेसीए संविधान के उल्लंघन के कारण स्थानीय अदालत ने भी विवादित बैठकों और नोटिस पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें