फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्रों को जम्मू कश्मीर बोर्ड का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एंड कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 45 दिन का कोचिंग प्रोग्राम लांच किया है, उन छात्रों के लिए जो मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये प्रोग्राम 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है और ये उनके लिए मददगार साबित होगा जो प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्राइवेट कक्षाओं का सहारा लेते हैं।

बोर्ड के चेयरमैन प्रोफेसर जहूर अहमद छत्त ने बताया कि इसके लिए बेहद अनुभवी फेकल्टी को जोड़ा गया है। लाल मंडी श्रीनगर में प्रोग्राम को लांच करते हुए उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ बेसिस के तौर पर कश्मीर के विभिन्न जिलो से अभी 75 छात्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रतिभावान छात्र होंगे सम्मानित

उन्होंने कहा कि इस कोचिंग के लिए प्रति छात्र से 3 हजार रूपए फीस ली जा रही है। छत्त ने कहा कि ये शिक्षा बच्चों को मैनेजमेंट भी सिखाएगी कि किस तरह से परीक्षाएं देनी चाहिए।

चेयरमैन ने कहा कि प्रोग्राम की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि छात्रों और फेकल्टी के बीच कैसा कोर्डिनेशन रहता है। सेक्रेटरी मीना पंडिता ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने की बात कही है।

अधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड जल्दी ही दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है, जम्मू में होने वाले इस समारोह में बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान 89 छात्रों को गोल्ड मेडल देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें