फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LG Manoj Sinha Press Conference: सितंबर तक तैयार हो जाएगा दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, 8000 छात्रों को मिलेंगे टैबलेट, सात नए नर्सिंग कॉलेज बनेंगे

Fri, 25 Mar 2022 04:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने बताया कि सितंबर तक चिनाब नदी पर बनने वाला दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बन कर तैयार हो जाएगा। प्रदेश में 520 स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए जाएंगे। 8,000 मेधावी छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को प्रदेश के बजट को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि सितंबर तक चिनाब नदी पर बनने वाला दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बन कर तैयार हो जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि 'मेरा गांव स्वच्छ गांव' के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए शहरी स्थानीय निकायों को 370 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

विज्ञापन


एलजी मनोज सिन्हा ने बताया कि इस साल तक सात नए नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इस वर्ष 56 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। वहीं, स्कूलों और उच्च शिक्षा के लिए 11,800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रदेश में 520 स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए जाएंगे। 8,000 मेधावी छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। मनोज सिन्हा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के लिए 112950 लाख करोड़ रुपये बजट यहां के लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ आर्थिक विकास में गति लाएगा। इस बजट से जम्मू कश्मीर में तेजी से बदलाव होगा। बजट में टिकाऊ, समान विकास, अधिक रोजगार, जीवन की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षा, कौशल विकास, बिजली क्षेत्र, पर्यटन, हस्तशिल्प, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें