रियासत के 14 केएएस अफसरों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के डिप्टी सीईओ जीएडी में भेजे गए। इसके साथ ही डिप्टी रेजीडेंट कमिश्नर को जेके बिल्डिंग बोर्ड का सीईओ बनाया गया है।
आदेश के अनुसार जेके बिल्डिंग तथा अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के सीईओ निसार हुसैन वानी को डिव काम कश्मीर कार्यालय में एडीसी बनाया गया है। पीएचई के अतिरिक्त सचिव गुलाम रसूल मीर को सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर भेजा गया है।
राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव नरिंद्र खजूरिया को पीडीडी में इसी पद पर भेजा गया है। कोआपरेटिव के अतिरिक्त सचिव मोहम्मद रफी को इसी पद पर पीएचई, जीएडी के अतिरिक्त सचिव पुनीत शर्मा को चेकपोस्ट लखनपुर में डिप्टी कमिश्नर पद पर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के डिप्टी सीईओ पंकज कुमार शर्मा को अतिरिक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है।
इसी प्रकार जीएडी में प्रतीक्षारत खुर्शीद अहमद शाह को डिप्टी एक्साइज कमिश्नर कश्मीर बनाया गया है। नई दिल्ली में डिप्टी रेजीडेंट कमिश्नर सैयद मुरीद हुसैन शाह को जेके बिल्डिंग बोर्ड का सीईओ तथा उधमपुर के असिस्टेंट कमिश्नर डेवलपमेंट धनांतर सिंह को राज्यपाल सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।
अनिल कुमार ठाकुर को डीआईसी रियासी के जनरल मैनेजर पद पर भेजा गया है। गुलाम मुस्तफा अंद्राबी को सलामाबाद ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर का कस्टोडियन तथा अब्दुल रशीद मीर को डीआईसी कुलगाम में जनरल मैनेजर बनाया गया है। डिप्टी डायरेक्टर सेवायोजन (सेंट्रल) पद पर तैनात हकीम आशिक हुसैन को पीएचई में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है। उनकी जगह सुशील कुमार खजूरिया को भेजा गया है।