कश्मीर संभाग में 124 व जम्मू संभाग में 25 सक्रिय मामले हैं। कश्मीर संभाग से 18 व जम्मू संभाग में दो नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 149 पर पहुंच गई है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के रविवार को 20 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग से 18 व जम्मू संभाग में दो नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 149 पर पहुंच गई है। कश्मीर संभाग में 124 व जम्मू संभाग में 25 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले से छह, बारामुला से एक, बडगाम से चार, कुपवाड़ा से एक, बांदीपोरा से एक, गांदरबल में चार और कुलगाम में एक नया मामला सामने आया है। जम्मू संभाग के एक मात्र नया मामला रामबन जिले से मिला है।
वहीं, जम्मू के गांधीनगर स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार रविवार को भी जारी रहा। अस्पताल में नौ मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें सात बच्चे हैं। अस्पताल के तीसरे फ्लोर को कोविड समर्पित वार्ड घोषित किया जा चुका है। इसमें 80 बिस्तर स्थापित किए गए हैं। जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा का कहना है कि कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।