फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का समर्थन करने वाले दबाव में: जितेंद्र सिंह

Thu, 24 Aug 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कई सालों के बाद आतंकवादियों और इनका समर्थन करने वालों के प्रति हमदर्दी रखने वाले दबाव में हैं। उन्हें उम्मीद है कि कश्मीर के युवा आतंक का रास्ता छोड़ आगे बढ़ेंगे। जितेंद्र सिंह के साथ राज्य पुलिस महा निदेशक एस पी वैद ने दिल्ली में मुलाकात की। 
विज्ञापन

कई मुद्दों को लेकर इस दौरान चर्चा हुई। मंत्री ने पुलिस की तरफ से आतंकवाद को खत्म करने के लिए उठाए गए कदमों की तारीफ की। हाल ही में पुलिस की आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की गई। यह भी कहा कि उन्हें आतंकवाद से लड़ने के लिए किसी के आदेश की जरूरत नहीं। उन्हें जैसे लगता है, वैसे ही वह कार्रवाई कर सकते हैं।

वहीं वैद ने पुलिस की तरफ से कई हालिया कार्रवाई के बारे मंत्री को पूरी जानकारी दी। बताया कि इससे जवानों का काफी हौसला बढ़ा है। यह भी बताया कि पुलिस ने अपनी सभी विंग की कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से मजबूत किया है। आतंकवाद से निपटने के लिए हर तरह के कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें