फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की सूरत बदलेगा मास्टर प्लान 2032

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू को आधुनिक व योजनाबद्ध तरीके से बसे शहरों की श्रेणी में लाने के लिए जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) जल्द मास्टर प्लान-2032 तैयार करेगा। हालांकि, इस पर काम चंद वर्षों बाद ही शुरू हो पाएगा, लेकिन जेडीए ने इसे भविष्य की जरूरत बताया है।
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग के सचिव सतीश नेहरू शुक्रवार को जब अधिकारियों के साथ वर्तमान संशोधित मास्टर प्लान की समीक्षा करने पहुंचे तो जेडीए वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह ने मास्टर प्लान-2032 की जरूरतों पर प्रकाश डाला, जिसमें तमाम आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की जाएगी।

वर्तमान संशोधित मास्टर प्लान में जम्मू शहर के विकास को रेखांकित करने की कल्पना की गई है, जिसे मेट्रो शहर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसमें योजनाबद्ध तरीके से विकास, ऐतिहासिक शहर के संरक्षण, शहरी पर्यावरण का कायाकल्प, परिवहन के उन्मूलन की समस्या, आवास, सामाजिक व भौतिक बुनियादी ढांचे में उचित प्रावधान शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि संशोधित मास्टर प्लान में योजना के प्रस्तावों को लागू करने के लिए उचित तंत्र के साथ शहरी भूमि उपयोग नीति पर काम किया गया। मास्टर प्लान को भौतिक नियोजन प्रक्रिया बनाने के लिए आवश्यक नियामक सुधार प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1974 में पहला मास्टर प्लान बना था

कुल मिलाकर जम्मू को एक नियोजित शहर बनाने के उद्देश्य से संशोधित मास्टर प्लान बनाया गया है, ताकि उत्पादक शहरी केंद्र के रूप में उसे आकार दिया जा सके जो स्थायी रूप से व्यवहारिक और सुरक्षित होगा। जेडीए की ओर से संशोधित प्लान पूरा किया जा चुका है।

लोगों के विचार जानने के लिए बहुत जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा ताकि लोगों की आपत्तियों पर भी गौर किया जा सके। प्लान पर विस्तृत विचार करने के बाद सचिव ने कहा कि संशोधित मास्टर प्लान तमाम बड़े बदलाव शामिल किए जाएं और इसे कानून के हिसाब से सख्ती से लागू किया जाए।

जम्मू शहर का पहला मास्टर प्लान वर्ष 1974 में बना था। जेडीए के टाउन प्लानर ने शहर के पहले मास्टर प्लान की जानकारी दी, जिसे वर्ष 1974 में बनाया गया और 1978 में पारित किया गया था। यह प्लान 1974 से 1994 तक 20 सालों के लिए बना था।

जम्मू का दूसरा मास्टर प्लान 16 साल के लिए बनाया गया, जो 2004 से 2021 तक के लिए है, लेकिन तेजी से हो रहे विकास को ध्यान में रखते हुए जेडीए ने अभी से मास्टर प्लान 2032 पर योजना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें