फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं थम न जाए फ्लाई ओवर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में अति व्यस्त बिक्रम चौक फ्लाई ओवर के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य कहीं आधा अधूरा लटक न जाए। एशियन डेवलपमेंट बैंक से 67.45 करोड़ रुपये के लोन पर तैयार हो रहे बिक्रम चौक से कांवेंट स्कूल तक फ्लाई ओवर के निर्माण के अहम बिंदु सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान में फेरबदल के लिए निर्माण एजेंसी इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (इरा) तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि इस ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान पर यातायात पुलिस ने ऐतराज जताया है। इरा के आधिकारिक सूत्रों का कहना हैं कि अगर बिक्रम चौक फ्लाई ओवर के सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण कार्य के लिए जरूरी जगह नहीं मिली तो निर्माण कार्य के रुकने की भी आशंका हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी तहसीन मुस्तफा ने अमर उजाला को बताया कि फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन पर आधारित हैं।

डिजाइन के अलावा प्रस्तावित ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान में फेरबदल करना फिलहाल मुमकिन नहीं है। फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य से यातायात संबंधी समस्याओं को कुछ दिन तो वहन करना पड़ेगा। विकास कार्य के लिए यह बड़ी जरूरत है। बिक्रम चौक फ्लाई ओवर के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य के लिए पचास गार्डर बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


इन्हें ढांचे के ऊपर चढ़ाने के लिए जगह की जरूरत हैं और इसके लिए इरा ने तीन चरणों में यातायात मैनेजमेंट प्लान बनाया हैं। इरा इसी प्लान पर काम करना चाहती हैं ताकि फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो सके। उनका कहना हैं कि संबंधित क्षेत्रों के विधायकों कविंद्र गुप्ता और राजेश गुप्ता के अलावा यातायात पुलिस और प्रमुख नागरिकों के समक्ष इरा ने अपनी स्थिति साफ कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

यह है प्रस्तावित ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान

इरा के तीन चरण के प्रस्तावित ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के पहले चरण में पुलिस लाइन जंक्शन से बत्रा पेट्रोल पंप तक का रोड फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान बंद करना शामिल है। इस रोड पर भारी ट्रैफिक को पुलिस लाइन जंक्शन से होते हुए ग्रीन बेल्ट जंक्शन से सतवारी की ओर से ले जाना प्रस्तावित है। दूसरे चरण में पुलिस लाइन जंक्शन से ग्रीन बेल्ट जंक्शन तक का रास्ता बंद किया जाएगा।

इसके लिए सतवारी जाने वाले वाहनों को ग्रीन बेल्ट जंक्शन से निकाला जाएगा। चौथे पुल से आने वाले वाहनों को राइट ट्यूब की तरफ डाइवर्ट किया जाएगा। तीसरे और आखिरी चरण में बिक्रम चौक और होटल एशिया रोड को निर्माण कार्य के लिए बंद करना शामिल है। गुज्जर नगर पुल से नेशनल हाइवे कुंजवानी से होते हुए सतवारी लाया जाएगा। हलके वाहनों के लिए विश्वविद्यालय पनामा चौक ग्रीन बेल्ट और गांधीनगर रोड का प्रयोग होगा।

यातायात पुलिस का तर्क
यातायात पुलिस के डीआईजी अशकूर वानी का कहना हैं कि इरा की प्रस्तावित योजना से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाएगी। निर्माण एजेंसी पहले सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा करें फिर योजना को लागू करे तो बेहतर रहेगा। इसके बाद ही विभाग सहयोग कर पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें